ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमाधान की खरीदारी में पैक्सो से इस साल किसानों को मिलेगा 1868 रू प्रति क्विंटल

धान की खरीदारी में पैक्सो से इस साल किसानों को मिलेगा 1868 रू प्रति क्विंटल

कोडरमा में इस साल धान की बेहतर पैदावार हुई है। सरकार स्तर से भी पैक्सों के जरिए किसानों से धान की खरीदारी 15 नवम्बर से शुरू की जा सकती है। पिछले साल की तुलना में इस साल किसानों को 53 रु. प्रति...

धान की खरीदारी में पैक्सो से इस साल किसानों को मिलेगा 1868 रू प्रति क्विंटल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कोडरमाSun, 01 Nov 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

कोडरमा में इस साल धान की बेहतर पैदावार हुई है। सरकार स्तर से भी पैक्सों के जरिए किसानों से धान की खरीदारी 15 नवम्बर से शुरू की जा सकती है। पिछले साल की तुलना में इस साल किसानों को 53 रु. प्रति क्विंटल ज्यादा राशि दी जाएगी। पिछले साल जहां किसानों से 1815 रू प्रति क्विंटल धान की खरीदारी की गई थी। जबकि इस साल 1868 रू प्रति क्विंटल धान की खरीदारी की जायेगी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष करीब डेढ़ गुणा धान की खरीदारी की जायेगी। हलांकि अभी तक धान की खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। पिछले साल जिले में 70 हजार 106 क्विंटल धान की खरीदारी की गई थी। पिछले साल जिले में 13 पैक्सों के जरिए किसानों से धान की खरीदारी हुई थी। इस साल भी सभी पैक्सों से धान खारीदारी के लिए प्रस्ताव मांगा गया है और अद्यतन अंकेक्षण कराने का निर्देश भी जिला सहकारता विभाग द्वारा दिया गया है। हालांकि इस साल धान की बेहतर पैदावार को देखते हुए पैक्सों की संख्या बढ़ाई जाने के सवाल पर जिला सहकारता पदाधिकारी चंद्रजीत खलको ने कहा कि डीसी के निर्देश के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

अधिक से अधिक किसानों का निबंधन कराने का निर्देश :

जिला सहाकरता विभाग द्वारा अधिक से अधिक किसानों को पैक्सों द्वारा निबंधन कराने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए पैक्सों में फार्म भी उपलब्ध करा दिया गया है,ताकि किसान आसानी से पैक्सों में सरकार के उचित मूल्य पर धान को बेच सकें। बता दें कि जिले में धान खरीदारी के लिए बिचौलिए को सक्रिय रहते हैं,जो सरकार के निर्धारित मूल्य विरूद्ध काभी कम पैसे पर किसानों से धान की खरीदारी करते हैं। हालांकि विभाग द्वारा किसानों को बिचौलियों से बचते हुए पैक्सों में धान उचित मूल्य पर बेचे जाने को आग्रह किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें