शादी का झांसा देकर महिला से वर्षों तक शोषण, मारपीट और अमानवीय अत्याचार

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

कोडरमा जिले से मानवता को झकझोर देने वाला एक बेहद गंभीर और पीड़ादायक मामला सामने आया है, जहां एक महिला को विवाह का झूठा सपना दिखाकर वर्षों तक शोषण का श

शादी का झांसा देकर महिला से वर्षों तक शोषण, मारपीट और अमानवीय अत्याचार

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जिले से मानवता को झकझोर देने वाला एक बेहद गंभीर और पीड़ादायक मामला सामने आया है, जहां एक महिला को विवाह का झूठा सपना दिखाकर वर्षों तक शोषण का शिकार बनाया गया। न्याय की मांग करने पर आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर महिला के साथ अमानवीय अत्याचार किया। पीड़िता ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व नागेश्वर राणा नामक व्यक्ति उसे मुंबई लेकर गया। वहां विवाह का झांसा देकर कुछ महीनों तक साथ रखा, लेकिन शादी नहीं की। बाद में उसे बेंगलुरु ले जाकर एक अस्पताल में काम दिलाया, जहां उसकी पूरी कमाई आरोपी खुद रखता था और लगातार शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा।झूठे

विवाह से बनाया भरोसापीड़िता के अनुसार, लगातार दबाव डालने के बाद आरोपी ने 23 मार्च 2024 को एक मंदिर में कथित विवाह किया और एक कागजी अनुबंध भी तैयार कराया। इससे महिला को विश्वास हो गया कि वह उसकी पत्नी है। लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी पहले से ही विवाहित है और उसने धोखे से यह संबंध बनाया।पेड़ से बांधकर दी गई बर्बर यातनाएंमार्च 2026 में आरोपी महिला को कोडरमा लाया और जमानत का बहाना बनाकर अपने साथ रखा। इसके बाद सिमरिया ले जाकर आरोपी, उसकी पत्नी और अन्य परिजनों ने मिलकर महिला को पेड़ से बांध दिया, कपड़े फाड़ दिए और उसके शरीर पर मिर्च पाउडर डालकर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंकापीड़िता ने बताया कि मारपीट के बाद उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया। होश आने पर स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। बाद में परिजनों को सूचना देकर उसे सुरक्षित स्थान पर लाया गया।शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाईमहिला का आरोप है कि उसने स्थानीय थानों और महिला हेल्पलाइन में शिकायत की, लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।