आउटसोर्सिंग कर्मियों को चार माह से मानदेय नहीं
जिले के सदर अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आउटसोर्सिंग कर्मियों को चार महीने से मानदेय नहीं मिला है। इससे कर्मियों में रोष है। 25 मई से बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य व्यवस्था इन कर्मियों पर निर्भर है, इसलिए हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी।

कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। जिले के सदर अस्पताल एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को चार माह से मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा पहल नहीं होने पर आउटसोर्सिंग कर्मियों में रोष है। एक दिन पहले हुई बैठक में सभी ने 25 मई से बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व 18 मई को काला बिल्ला लगाकर काम करने और 20 मई को मशाल जुलूस निकालने का फैसला हुआ। सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों को चार महीने से मानदेय नहीं मिलने के कारण आज इनके सामने भूखमरी की स्थिति आ गयी है।
मकान किराया, बच्चों को स्कूल फीस से लेकर पेट्रोल भराने पर भी आफत है।सिविल सर्जन और जिला प्रशासन के तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि जिले की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था इन आउटसोर्सिंग कर्मियों पर निर्भर है। हड़ताल से पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था ठप हो जाएगी, जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन पर होगी। बैठक में रंजीत राम, धीरज तिवारी, बिरेन्द्र कुमार, सुनील राम, अभिजीत कुमार, विनीत कुमार, सिकन्दर कुमार रजक, प्रहलाद कुमार, राहुल कुमार, विशाल राणा, गौरव कुमार, रेणु कुमारी, शांति कुमारी, संध्या कुमारी, शालिनी, चमेली कुमारी, बबीता, कंचन, ममता, कारू, मंजू, रम्भा देवी, रेखा, मेरी केरकेट्टा, अन्ना तिग्गा, बबीता, प्रेमलता देवी, सुलतानी, हीरालाल डोम आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


