ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमाओपी यादव बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष बने

ओपी यादव बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष बने

झुमरी तिलैया। जिला बॉक्सिंग संघ का वार्षिक अधिवेशन सह पदाधिकारियों का चुनाव झुमरी तिलैया के सागर क्लिनिक अवस्थित नताशा इभेंटस के कांफ्रेंस हॉल में...

ओपी यादव बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष बने
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाThu, 28 Jan 2021 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

झुमरी तिलैया। जिला बॉक्सिंग संघ का वार्षिक अधिवेशन सह पदाधिकारियों का चुनाव झुमरी तिलैया के सागर क्लिनिक अवस्थित नताशा इभेंटस के कांफ्रेंस हॉल में 24 जनवरी को हुई। इसमें ऑबजर्वर परितोष कुमार और जगननाथ राव शामिल हुए। अधिवेशन के बाद जिला बॉक्सिंग संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ओपी यादव अध्यक्ष,उपाध्यक्ष उमेश पाण्डेय,शरद सौंदी,राहुल सिन्हा,सचिव अनिल बर्णवाल, कोषाध्यक्ष नितिश पंडित और बतौर सदस्य सोनु शर्मा,प्रिंस कुमार,उत्तम अग्रवाल,सचिन कुमार,राहुल यादव चयनित हुए। इसकी रिपोर्ट झारखण्ड बॉक्सिंग संघ को भेजी गई। झारखण्ड बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी,महासचिव उत्तम सिंह आदि ने नई कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें