Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsNomination Process Begins for Jhumeri Tilaiya and Kodarma Municipal Elections
चुनाव संचालन की सारी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित करें: डीसी

चुनाव संचालन की सारी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित करें: डीसी

संक्षेप:

चुनाव संचालन की सारी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित करें: डीसी र्म खरीदने और जमा करने की प्रक्रिया 29 जनवरी से प्रारंभ हो गई है। यह प्रक्रिया चार

Jan 29, 2026 11:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा, वरीय संवाददाता। निकाय चुनाव के तहत झुमरी तिलैया नगर परिषद् एवं नगर पंचायत कोडरमा/डोमचांच में अध्यक्ष पद एवं वार्ड पार्षद पदों के लिए नामांकन फॉर्म खरीदने और जमा करने की प्रक्रिया 29 जनवरी से प्रारंभ हो गई है। यह प्रक्रिया चार फरवरी की शाम तीन बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक नामांकन पत्र क्रय कर भरे हुए नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज ने नामांकन प्रक्रिया, नामांकन पत्र क्रय एवं जमा हेतु बनाए गए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रक्रियाओं को पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त ने निर्वाची पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने, प्रमुख स्थलों पर साइनेज लगाने, सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने तथा विधि-व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। नामांकन पत्र क्रय के निर्धारित स्थल झुमरी तिलैया नगर परिषद् अध्यक्ष पद: अपर समाहर्ता-सह-निर्वाची पदाधिकारी, प्रखंड कोडरमा कार्यालय (निचला तल, अंचल अधिकारी कक्ष) वार्ड पार्षद के लिए: वार्ड 01-14: प्रखंड कोडरमा कार्यालय, हॉल संख्या-1 वार्ड 15-28: प्रखंड कोडरमा कार्यालय, हॉल संख्या-2 नगर पंचायत कोडरमा अध्यक्ष पद: भूमि सुधार उपसमाहर्ता-सह-निर्वाची पदाधिकारी, नगर पंचायत कार्यालय (अध्यक्ष कक्ष) वार्ड पार्षद के लिए वार्ड 01-07: नगर पंचायत कार्यालय (वार्ड पार्षद कक्ष) वार्ड 08-15: नगर पंचायत कार्यालय (उपाध्यक्ष कक्ष) नगर पंचायत डोमचांच अध्यक्ष पद: जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-निर्वाची पदाधिकारी, प्रखंड सभागार डोमचांच (प्रथम तल) वार्ड पार्षद के लिए वार्ड 01-07: प्रखंड कार्यालय डोमचांच (प्रखंड विकास पदाधिकारी कक्ष) वार्ड 08-14: प्रखंड कार्यालय डोमचांच (अंचल अधिकारी कक्ष)