नववर्ष पर सतगावां प्रखंड में मंदिर और पिकनिक स्थल रहे गुलजार

Jan 01, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

सतगावां में नववर्ष का उत्सव सुबह से ही देखने को मिला। पेट्रो जलप्रपात पर सैलानियों की भीड़ थी, जहाँ लोग परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाते हुए खाने-पीने का आनंद ले रहे थे। वहीं, शिव और अन्य मंदिरों में भक्त पूजा करते दिखे।

नववर्ष पर सतगावां प्रखंड में मंदिर और पिकनिक स्थल रहे गुलजार

सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में नववर्ष का उत्साह सुबह से ही देखने को मिला। प्रखंड के पेट्रो जलप्रपात पर सैलानियों की भारी भीड़ देखी गई, जहाँ शांत वातावरण और विहंगम दृश्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जलप्रपात के किनारे परिवार और मित्र समूह अपने साथ लाए खाने-पीने के सामान और जंगल की लकड़ियों से बनाए गए पकवानों का आनंद उठाते नजर आए। सकरी नदी के किनारे स्थित मैसरवा शिव मंदिर के प्रांगण में भी लोग पिकनिक मनाते हुए नव वर्ष की खुशियाँ साझा करते दिखे। वहीं, प्रखंड के अन्य प्रमुख मंदिर जैसे घोड़सिमर शिव मंदिर, गणेश मंदिर बासोडीह, भगवती मंदिर मरचोई, लक्ष्मी मंदिर खूँट्टा और बाली महादेव मंदिर में भक्तों की पूजा अर्चना का सिलसिला सुबह से ही जारी रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।