New Intercity Express Train Launched from Koderma to Danapur and Rajgir कोडरमा से दानापुर-राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsNew Intercity Express Train Launched from Koderma to Danapur and Rajgir

कोडरमा से दानापुर-राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार

कोडरमा जंक्शन से दानापुर-राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। अब यात्रियों को पटना, दानापुर और राजगीर जाने में सुविधा होगी। ट्रेन 23 बोगियों वाली है और यह कोडरमा से सीधे दानापुर और...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाFri, 12 Sep 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
कोडरमा से दानापुर-राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जंक्शन से शुक्रवार को दानापुर-राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अब यह ट्रेन सीधे कोडरमा से दानापुर व राजगीर तक चलेगी, जिससे यात्रियों को पटना, दानापुर और राजगीर जाने में काफी आसानी होगी। ट्रेन के कोडरमा आगमन पर क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य रामरतन महर्षि और धनबाद रेल मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से इसका स्वागत किया और ट्रेन को रवाना किया। 23 बोगियों वाली यह ट्रेन शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नंबर दो से दानापुर के लिए 2:40 बजे रवाना हुई। इस मौके पर ट्रेन चालक दल का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

सहायक वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार ने कहा कि इस विस्तार से राजगीर घूमने जाने वाले यात्रियों और पटना में पढ़ाई करने वाले छात्रों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब कोडरमा से मध्य बिहार तक का सफर सीधा और सुगम हो गया है। सलाहकार समिति सदस्य रामरतन महर्षि ने बताया कि दानापुर के लिए डायरेक्ट यह पहली ट्रेन है। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे से मांग की गई है कि बड़काकाना से कोडरमा आकर दिनभर खड़ी रहने वाली ट्रेन का विस्तार गिरिडीह के महेशमुंडा तक किया जाए, ताकि और अधिक यात्रियों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भी ट्रेन का स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए रेलवे का आभार जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।