तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा युवाओं में जगाती है देशभक्ति की भावना

Jan 22, 2026 09:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन और विचार आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका नारा 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' देशभक्ति की भावना जगाता है। नेताजी की जयंती पर झुमरीतिलैया में कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा युवाओं में जगाती है देशभक्ति की भावना

कोडरमा, वरीय संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का विचार और जीवन आज के युवाओं के लिए अनमोल प्रेरणा का स्रोत है। उनका तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा युवाओं में देशभक्ति और साहस की भावना जगाता है। हमेशा युवाओं को शक्ति का स्रोत माना और उनके विश्वास था कि राष्ट्र का निर्माण युवा शक्ति से ही हो सकता है। नेताजी का जीवन देश के प्रति निष्ठा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। उनका विचार आजादी दी नहीं जाती, ली जाती है आज के युवाओं को कठिनाइयों के सामने हार नहीं मानने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा था कि एक व्यक्ति एक विचार के लिए मर सकता है, लेकिन वह विचार मृत्यु के बाद भी जीवित रहता है। उनका यह विचार युवाओं को लक्ष्य के प्रति लगाव बनाए रखने में मदद करता है। आज के समय में जब लोग असफलताओं से घबराते हैं, तो नेताजी के विचार हमें यह समझाते हैं कि सफलता केवल कठिन संघर्ष के बाद ही मिलती है। उनका जीवन युवाओं को साहस, दृढ़ता और देश के प्रति अटूट प्रेम का संदेश देता है। नेताजी की आदमकद प्रतिमा के पास आज होगा आयोजन झुमरीतिलैया में शुक्रवार को नेताजी की जयंती मनायी जाएगी। शहर के सुभाष चौक पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे से कार्यक्रम का आयेाजन किया जाएगा। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महानायक को श्रद्धासुमन अर्पित की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अनूप कुमार सरकार एवं मनोज सहाय पिंकू ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। नेताजी का जीवन हमें सदियों तक प्रेरित करेगा: मनोज सहाय नेताजी का जीवन सभी को सदियों तक प्रेरित करता रहेगा। वे देश के लिए एक अमर छाप छोड़ गए हैं। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उक्त बातें नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने दी है। उन्होंने अपने लिए नहीं जिया, बल्कि देश के लिए जिया। जीवन साहस, पराक्रम और देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण रहा है, जो आज के युवाओं को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।