NCC Cadets Explore Bihar s Rich Heritage at National Camp एनसीसी कैडेटों ने किया नालंदा और राजगीर का भ्रमण, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsNCC Cadets Explore Bihar s Rich Heritage at National Camp

एनसीसी कैडेटों ने किया नालंदा और राजगीर का भ्रमण

सैनिक स्कूल तिलैया में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत राष्ट्रीय एनसीसी शिविर के तीसरे दिन 601 एनसीसी कैडेटों ने नालंदा विश्वविद्यालय और राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह यात्रा भारत की शिक्षा परंपरा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाThu, 9 Oct 2025 02:26 AM
share Share
Follow Us on
एनसीसी कैडेटों ने किया नालंदा और राजगीर का भ्रमण

चंदवारा निज प्रतिनिधि। सैनिक स्कूल तिलैया में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत राष्ट्रीय एनसीसी शिविर के तीसरे दिन विभिन्न राज्यों से आए कुल 601 एनसीसी कैडेटों ने बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों में नालंदा विश्वविद्यालय और राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह यात्रा कैडेट्स के लिए भारत की गौरवशाली शिक्षा परंपरा और सांस्कृतिक एकता को जानने-समझने का एक अद्वितीय अनुभव बनी। शैक्षणिक भ्रमण में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों से आए कैडेट्स ने भाग लिया। नालंदा विश्वविद्यालय की प्राचीन ज्ञान परंपरा और राजगीर की ऐतिहासिक व धार्मिक महत्ता ने कैडेट्स को भारत की समृद्ध विरासत से जोड़ा।

कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार (सेना मेडल) के निर्देशानुसार, बटालियन के सूबेदार, जेसीओ, एनसीसी ऑफिसर्स, गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर्स, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स और परमानेंट इंस्ट्रक्टर्स कैडेट्स के साथ भ्रमण पर शामल थे। शिविर की समग्र सफलता में नोडल ऑफिसर (मीडिया) लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, थर्ड ऑफिसर नवीन चौधरी, 10 एनसीसी ऑफिसर्स, 4 गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर्स, साथ ही प्रशिक्षण कार्य को सुचारु रूप से चलाने में सूबेदार मेजर अरविंद कुमार, जेसीओ बलविंदर सिंह, सूबेदार ए. ठाकुर, रविंद्र हेंब्रम, चंपा मुरमुर, चंद्रहास, जतरू उरांव, व हवलदार विकास कुमार, अजीत कुमार सिंह, रितेश कुमार, जगन टोपो आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।