केटीपीएस के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन, दिनभर बंद रहा प्लांट

Feb 12, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

जयनगर में डीवीसी केटीपीएस बॉझेडीह पावर प्लांट में गुरुवार को आम हड़ताल के समर्थन में मजदूरों ने कार्य ठप कर दिया। सेंट्रल ट्रेड यूनियन ऐक्टू और एटक के नेतृत्व में प्रदर्शन कर चारों लेबर कोड को वापस लेने की मांग की गई। मजदूरों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकता दर्शाते हुए जोरदार नारेबाजी की।

केटीपीएस के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन, दिनभर बंद रहा प्लांट

जयनगर, निज प्रतिनिधि। देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को डीवीसी केटीपीएस बॉझेडीह पावर प्लांट में सुबह 6 बजे से कार्य पूरी तरह ठप रहा। सेंट्रल ट्रेड यूनियन ऐक्टू और एटक के नेतृत्व में मजदूरों ने काम बंद कर डीवीसी के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने चारों लेबर कोड-इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड, वेतन संहिता, सामाजिक सुरक्षा कोड तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशा संहिता-को वापस लेने की मांग उठाई। इसके साथ ही “मजदूरों पर हमला बंद करो”, “डीवीसी और ठेकेदारों की मनमानी नहीं चलेगी” जैसे नारों से परिसर गूंजता रहा।

कार्यक्रम का नेतृत्व ऐक्टू जिला सचिव विजय पासवान और एटक जिला अध्यक्ष विनोद पासवान ने किया। अध्यक्षता विजय पासवान ने की, जबकि संचालन एटक कोषाध्यक्ष दशरथ पासवान ने किया। सभा को संबोधित करते हुए विजय पासवान ने कहा कि देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में डीवीसी केटीपीएस के मजदूर सुबह से ही एकजुट होकर अपनी लड़ाई को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों की एकता ही सरकार की जनविरोधी नीतियों का सशक्त जवाब है और आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। सभा को एटक नेत्री सोनिया देवी, किसान नेता उदय द्विवेदी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, सीपीआई जिला मंत्री अर्जुन यादव, माले नेता मुन्ना यादव, असगर अंसारी, झारखंड जनरल मजदूर यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, अनिल यादव, कामेश्वर पंडित, महेश सिंह, युगेश यादव, सुरेंद्र पासवान सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।