आज से 19 मई तक काला बिल्ला, 20 को बंद रखेंगे दवा दुकानें

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

20 मई को राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर कोडरमा केमिस्ट्स एसोसिएशन ने प्रेसवार्ता आयोजित की। 19 मई तक काला बिल्ला लगाकर दवा की बिक्री करने की बात कही गई। यह आंदोलन अवैध ई-फार्मेसी, प्रिडेटरी प्राइसिंग और अधिसूचना के विरोध में किया जा रहा है।

आज से 19 मई तक काला बिल्ला, 20 को बंद रखेंगे दवा दुकानें

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर कोडरमा केमिस्ट्स एसोसिएशन के द्वारा शहर के गौरी शंकर मोहल्ला में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। आज से 19 मई तक काला बिल्ला लगाकर दवा की बिक्री करें। साथ ही यह भी घोषणा की गई कि 20 मई को जिले सहित पूरे देश में दवा व्यापार बंद रखा जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार, एसोसिएशन के सचिव किशोर प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि अवैध ई-फार्मेसी संचालन, बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा प्रिडेटरी प्राइसिंग व अधिसूचना के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।

कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने भी अपने विचार रखे। प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार, सचिव किशोर प्रसाद बर्णवाल, उपाध्यक्ष विशाल कुमार, सह सचिव अश्विनी चोना, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, संगठन सचिव हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह छाबड़ा, पुरुषोत्तम कुमार, बंटी मोदी, अंकित गुप्ता, अभिषेक कुमार, बबलू कुमार, गौरव कुमार, अनूप कुमार, रविकांत सिंहा, दयानंद प्रसाद, प्रवीण कुमार, रॉबिंस कुमार सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।