Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsNational Sports Day Celebrated in Kodarma with Youth Participation and Sports Competitions
खेल चरित्र निर्माण और समाज को सशक्त बनाने का अहम माध्यम

खेल चरित्र निर्माण और समाज को सशक्त बनाने का अहम माध्यम

संक्षेप: कोडरमा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी। खिलाड़ियों ने अनुशासन और स्वस्थ...

Sat, 30 Aug 2025 01:32 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा, वरीय संवाददाता राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और समाज को सशक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के भारतीय खेल जगत में अमूल्य योगदान को याद करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उप विकास आयुक्त रवि जैन ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लगभग 50 खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेलप्रेमी इस शपथ ग्रहण में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा प्रकोष्ठ के सहायक निदेशक एवं जिला खेल समन्वयक अशोक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें रस्साकशी और ताइक्वांडो के मुकाबले हुए। डे बोर्डिंग सेंटर, कोडरमा के युवा खिलाड़ियों ने ऊर्जा, जोश और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।