Kodarma News: क्रांति क्लब ढाब ने पेनाल्टीशूट में कोसमाडीह को दो गोल से हराया

हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

Kodarma News: झुमरी तिलैया में आजाद क्लब गुमो द्वारा आयोजित नकुल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में कांति क्लब ढाब ने कोसमाडीह को पेनाल्टी शूट में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दोनों टीमों ने मैच के दौरान एक-एक गोल किया। ढाब के गौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Kodarma News: क्रांति क्लब ढाब ने पेनाल्टीशूट में कोसमाडीह को दो गोल से हराया

Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। आजाद क्लब गुमो के तत्वावधान में झुमरिया टांड मैदान में आयोजित नकुल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन का मैच कांति क्लब ढाब और कोसमाडीह के बीच खेला गया। खेल के दौरान दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रही। बाद में पेनाल्टी शूट किया गया, जिसमें दाब की टीम ने कोसमाडीह को दो गोल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश पा लिया। ढाब के खिलाड़ी गौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका मृत्युजय कुमार, गोविन्द यादव शुभम कुमार, संतोष कुमार ने निभाई। इस मौके पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष मनीष पांडेय ने मैन ऑफ द मैच को टीशर्ट और 501 रूपये का चेक देकर उनका हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राम ने किया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन कमेटी के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, उपाध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी, अविनाश पांडेय आदि महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़कोडरमाKodarma News: क्रांति क्लब ढाब ने पेनाल्टीशूट में कोसमाडीह को दो गोल से हराया