Kodarma News: क्वार्टर फाइनल में आरागारो ने योगीडीह को दो गोल से हराया
Kodarma News: कोडरमा के झुमरिया टांड मैदान में आजाद क्लब गुमो द्वारा आयोजित नकुल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में आरागारो ने योगीडीह को दो गोल से हराया और अगले दौर में जगह बनाई। मैच के निर्णायकों ने मुकाबले का संचालन किया। समापन पर अतिथियों ने मैन ऑफ द मैच को टी-शर्ट और डेमो चेक देकर सम्मानित किया। आयोजन में समिति के सदस्यों और खेल प्रेमियों की अहम भागीदारी रही।

Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। आजाद क्लब गुमो के तत्वावधान में झुमरिया टांड मैदान में आयोजित नकुल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला आरागारो और योगीडीह के बीच खेला गया। इसमें आरागारो की टीम ने योगीडीह को दो गोल से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच में निर्णायक की भूमिका मृत्युंजय कुमार, गोविंद यादव और संतोष कुमार ने निभाई। मैच के बाद झुमरी तिलैया नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम, पार्षद प्रतिनिधि बबलू पांडेय, मनीष पांडेय और जितेंद्र राम ने संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच को टी-शर्ट और डेमो चेक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राम, मनीष पांडेय और शशि पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।टूर्नामेंट
के आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष पांडेय, उपाध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी, अविनाश पांडेय, उमेश पांडेय, सचिव बबलू पांडेय, सह सचिव अवध पांडेय, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राम सहित धर्मेंद्र राम, विपिन पांडेय, प्रभाकर पांडेय, विवेक पांडेय उर्फ मदन, विकास पांडेय, विनोद पांडेय, रवि पांडेय, प्रेमजीत राय, मुकेश पांडेय, धीरज पांडेय, पिंटू साव, सागर राम, अंशु पांडेय, सुनील पांडेय और विशाल पांडेय का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के दीनानाथ पांडेय, शिवशंकर पांडेय, आजाद क्लब के पूर्व खिलाड़ी अर्जुन पंडित, अजय कुमार, विनोद पांडेय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

