Kodarma News: मंदिरों में नाग पंचमी की धूम, डंडाडीह में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन
Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में सोमवार को नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। वहीं सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर

Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में सोमवार को नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। वहीं सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इधर, डंडाडीह गांव में नाग पंचमी एवं सावन की सोमवारी के अवसर पर 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। हरिकीर्तन में दर्जनों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भक्ति गीतों और हरिनाम संकीर्तन में हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अखंड हरिकीर्तन में भाग लेते हुए क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। हरिकीर्तन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान के जयकारे लगाए।


