होली फैमिली अस्पताल के पास मिली लाश की नहीं हो सकी शिनाख्त

Mar 10, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

कोडरमा थाना क्षेत्र में जेजे कॉलेज के पास एक अधेड़ महिला का शव मिला है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित रखा है और उसे पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। महिला शादीशुदा प्रतीत होती है और उसके गले में मंगलसूत्र और हाथ में शंखा मिला है।

होली फैमिली अस्पताल के पास मिली लाश की नहीं हो सकी शिनाख्त

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के जेजे कॉलेज के समीप सोमवार को मिले एक अधेड़ महिला के शव की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सकी है। इस मामले में कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सुरक्षित रखा गया है, जिसे 72 घंटे तक रखा जाएगा ताकि उसकी पहचान हो सके। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला के शव को किसी अन्य स्थान से लाकर यहां फेंका गया है।

पुलिस के अनुसार महिला शादीशुदा प्रतीत हो रही है। उसके गले में मंगलसूत्र और हाथ में शंखा मिला है।गौरतलब है कि सोमवार को स्थानीय लोगों को होली फैमिली स्कूल की बाउंड्री के पास से दुर्गंध आने पर संदेह हुआ। जब लोगों ने वहां जाकर देखा तो एक अधेड़ महिला का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था, जो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।