कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
सृजन महिला विकास मंच के तत्वधान में कोडरमा प्रखंड के पथलडीहा पंचायत भवन में 28 दिसंबर को बहु हितधारक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अथिति पंसस विजय सिंह,विशिष्ट अथिति मुखिया मुन्नी देवी,संस्था सचिव नरगिस शामिल हुए। शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था सचिव नरगिस ने संस्था और परियोजना का संक्षिप्त परिचय दिया। मुख्य अथिति पंसस श्री सिंह ने कहा कि संस्था महिलाओं और किशोरियों के उत्थान के दिशा में सराहनीय कार्य रही है। समूह में महिलाओ एवं किशोरियों को जोड़ कर सक्रीय महिला व जेंडर साथी के रूप में आगे आ रहे हैं। इसके साथ ही सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओ से जुडाव,बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृति प्रदान करना और महिलाओ को पोषण वाटिका का सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना अंतर्गत बाल विवाह,घरेलु हिंसा,लैंगिक असमानता के रोकथाम के दिशा में कार्य कर रही है,जिसमें जरूरत होने पर हरसंभव मदद के प्रयास किया जाएगा। मुखिया मुन्नी देवी ने कहा कि बालिकाओ को शिक्षा के क्षेत्र में जोड़ने की जरूरत है,बालिका शिक्षित होगी,समाज सशक्त होगा,जिससे बाल विवाह और हिंसा के मुद्दों को स्वत: रोका जा सकता है। इसे सफल बनाने में दीपक बोदरा,कंचन कुमारी,गुलनाज,किशोरी समूह की जेंडर साथियों का योगदान रहा।