Kodarma News: चंदवारा में ट्रेलर में फंसी बाइक, सवार की हालत गंभीर
हिन्दुस्तान, कोडरमा
Kodarma News: (फोटो: 2 में चंदवारा में बुधवार को ट्रेलर में फंसी बाइक को निकालते लोग। चंदवारा निज प्रतिनिधि चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के समीप बु

Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल सवार को एक ट्रेलर ने पिछले से मारा टक्कर दिया, जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल। घायल की पहचान ऋतिक आनंद (पिता देवेंद्र महतो) ग्राम बड़कीधमराय के रूप में हुई है। घटना में बाइक ट्रेलर के अंदर बुरी तरह फंस गई, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद निकाला। जानकारी के अनुसार ऋतिक अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर तिलैया से अपने गांव जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे ऋतिक आनंद घायल हो गए। घायल को चंदवारा पुलिस इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
जबकि दोनों वाहनों को चंदवारा पुलिस ले जब्त कर लिया है।


