सतगावां में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल
गया-देवघर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को सतगावां थाना क्षेत्र के खैरा में एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार चंदन कुमार (32) और मोहित कुमार (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों को शराब के नशे में होने की आशंका है।

सतगावां, निज प्रतिनिधि। गया-देवघर मुख्य मार्ग पर सतगावां थाना क्षेत्र के खैरा के समीप मंगलवार को एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान बिहार के नवादा जिले के ओढ़नपुर निवासी चंदन कुमार (32) और बक्सोती निवासी मोहित कुमार (26) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों बासोडीह की ओर से गोविंदपुर जा रहे थे। इसी दौरान खैरा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि दोनों शराब के नशे में थे। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन सतगावां पहुंचे और दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए नवादा ले गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


