मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर, रेफर
सतगावां, निज प्रतिनिधि रवा निवासी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से बासोडीह से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौर

सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खुट्टा स्थित बरियारपुर मोड़ के समीप हुई एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान नीरज कुमार (25 वर्ष), पिता ऋघुदेव प्रसाद यादव एवं संदीप कुमार (24 वर्ष), पिता कुलदीप प्रसाद यादव, दोनों ग्राम पुतोडीह सतघरवा निवासी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से बासोडीह से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बरियारपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के राहगीरों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। जांच के दौरान नीरज कुमार की स्थिति गंभीर पाई गई। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया। वहीं संदीप कुमार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ अस्पताल परिसर में जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति के कारण हादसा हुआ होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



