
गश्त में तेजी लाएं थानेदार, दुकानों के आसपास की सुरक्षा बढ़ाएं
वार को आयोजित बैठक में शामिल एसपी व अन्य पुलिस अफसर। कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि एसपी अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में मासिक अपराध ग
कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। एसपी अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, सभी थाना-ओपी प्रभारी तथा संबंधित शाखा और प्रभाग अधिकारी मौजूद रहे। गोष्ठी में धनतेरस, दीपावली एवं छठ को लेकर विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्थाओं की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। एसपी ने सभी थाना-ओपी प्रभारी को सुरक्षात्मक उपायों का तत्काल कार्यान्वयन, लंबित वारंट और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, और पिछले तीन वर्षों से लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, ड्रंक एंड ड्राइव और ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई करने तथा ई-डार में एक्सीडेंट कांडों का प्रविष्टि समय पर करने का भी निर्देश दिया गया।

इसके अलावा, पुराने कांडों में अभियुक्तों का सत्यापन, जेल से हाल ही में छुटे अपराधियों पर निगरानी, न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित करना और दोषमुक्त अभियुक्तों के खिलाफ अपील की कार्रवाई को भी जरूरी बताया गया। एसपी ने अवैध कोयला, बालू, पत्थर के उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने, उपद्रवी एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने और वाहन चोरी, लूट, बैंक, एटीएम एवं जेवर शॉप के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध सख्त छापामारी और कार्रवाई करने का निर्देश भी सभी थाना-ओपी प्रभारी को दिया गया। पुलिस कर्मियों की समस्याओं का समाधान करने हेतु सामूहिक पुलिस सभा का आयोजन भी किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




