अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन से गायब हुई मां, थानों के चक्कर में उलझे परिजन

May 05, 2026 10:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

जयनगर के इरगोबाद निवासी शमशुल अंसारी की पुत्री रोशन आरा, पति गुलजार अंसारी और तीन बच्चों के साथ मुंबई से लौटते समय लापता हो गई हैं। 2 मई को पति ने उसे ट्रेन से बैठाया था, लेकिन 3 मई को उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन से गायब हुई मां, थानों के चक्कर में उलझे परिजन

जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के इरगोबाद निवासी शमशुल अंसारी की पुत्री रोशन आरा पति गुलजार अंसारी, चदरा पिपराडीह मुंबई से लौटने के दौरान अपने तीन बच्चों के साथ लापता हो गई है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है।

घटना का विवरण

परिजनों के अनुसार, 2 मई को रोशन आरा को उनके पति ने मुंबई मेल से बोगी बी-4, सीट नंबर 29-30 पर कोडरमा के लिए बैठाया था। 3 मई की सुबह करीब 10 बजे तक परिवार की उससे बातचीत हुई और वह सुरक्षित थी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। 4 मई की सुबह करीब 3:20 बजे जब परिवार के लोग कोडरमा स्टेशन उसे लेने पहुंचे, तो वह ट्रेन से नहीं उतरी।

परिवार की चिंता

रोशन आरा के साथ उसकी 11 वर्षीय बेटी रिफत नूरी, 8 वर्षीय बेटी महजबी नूरी और 3 वर्षीय पुत्र गुलाम मुस्तफा भी लापता है। रोशन आरा के पिता शमशुल अंसारी ने बताया कि उनके पति केरल में रहकर काम करते हैं। पुत्री पति के पास ही थी।

पुलिस की प्रतिक्रिया

परिजनों का आरोप है कि मदद के बजाय पुलिस उन्हें एक थाना से दूसरे थाना भेजती रही। जीआरपी ने स्थानीय थाना का हवाला दिया, तो जयनगर थाना ने मामला रेलवे का बताकर आवेदन वहां देने कहा। इस बीच न तो कोई त्वरित कार्रवाई हुई और न ही अब तक कोई सुराग मिल सका है, जिससे परिजन गहरी चिंता में हैं। समाचार लेकर जाने तक कहीं भी आवेदन नहीं जमा हो पाया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रोशन आरा कब लापता हुई?
रोशन आरा 2 मई को लापता हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।