Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsMissing Person Reported 25-Year-Old Chandradeep Verma Disappears in Koderma

युवक लापता, पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत
संक्षेप:
कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक चंद्रदीप वर्मा 6 दिसंबर की सुबह घूमने निकले और फिर लौटकर नहीं आए। उनकी पत्नी चांदनी कुमारी ने थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया है। पुलिस से पति की तलाश में मदद की गुहार लगाई गई है।
Dec 08, 2025 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो खरी टांड़ से एक युवक लापता हो गया है। युवक की पत्नी चांदनी कुमारी ने थाने में गुमशुदगी का आवेदन दर्ज कराया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके पति चंद्रदीप वर्मा, उम्र 25 वर्ष, 6 दिसंबर की सुबह लगभग 5 बजे घर से घूमने के लिए निकले और इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। पत्नी ने पुलिस से अपने पति को खोजने की मदद की गुहार लगाई है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




