नाबालिग को भगाने के आरोपी को भेजा बाल सुधार गृह
Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
जयनगर में एक नाबालिग को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और बाल सुधार गृह भेज दिया।

जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में नाबालिग को भगा ले जाने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने जयनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर जबरन भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया। रविवार को पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया।
ये भी पढ़ें:दाथ रुपौली से आरोपित व अपहृता को किया बरामद
ये भी पढ़ें:किशोरी को भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:किशोरी को अगवा करने का आरोपी बंदी
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


