स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक, झंडोतोलन का समय निर्धारित
प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यलय मे गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर प्रमुख सावित्री देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की...
प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यलय मे गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर प्रमुख सावित्री देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रखंड के विभिन्न सरकारी संस्थानों मे झंडातोलण को लेकर समय का निर्धारण किया गया।
बीडीओ मो.जहीर आलम ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय मे सुबह 8.30 बजे , बाल विकास परियोजना कार्यालय में 8.50, पंचायत भवन उत्तरी में सुबह 9 बजे, प्रखंड पशुपालन कार्यालय में सुबह 9.05 बजे , बीआरसी मे सुबह 9.10 बजे , थाना परिसर मे सुबह 9.15 बजे, सर्वोदय जमा दो हाई स्कूल में सुबह 9.25 बजे , पेयजलापूर्ति कार्यालय मे सुबह 9.30 बजे , कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल 9.35 बजे , परियोजना बालिका हाई स्कूल में सुबह 9.45 बजे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे सुबह दस बजे झंडतोलण का समय निर्धारित किया गया है। बैठक मे प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष कार्तिक साव, डॉ.राजमनी प्रसाद , प्राचार्य धर्मचंद मंडल , बीइइओ सहदेव महतो , वार्डेन नीलम सिन्हा, प्रधानाध्यापिका स्वर्णलता, पर्यवेक्षिका मीना केसरी, लिपिक राकेश कुमार, संजय कुमार , मिलन कुमार आदि उपस्थित थे।