Kodarma News: क्षेत्र की हर समस्याओं का समाधान करना मेरा उद्देश्य: रमेश
Kodarma News: झुमरी तिलैया में नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर के साथ चांडक कैंपस में बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य स्थानीय समस्याओं और आधारभूत सुविधाओं पर चर्चा करना था। रेमेश हर्षधर ने आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक कार्यों को अगले छह महीनों में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। स्थानीय चांडक कैंपस में नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर के साथ मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य चांडक कैंपस की आधारभूत सुविधाओं व स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर उनके शीघ्र समाधान की दिशा में सार्थक पहल करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबोध जैन द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ। जानकी सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने अपने विचार रखे। बैठक का संचालन जानकी सोसाइटी के सचिव प्रकाश गुप्ता ने की। नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि चांडक कैंपस उनके लिए केवल एक वार्ड नहीं, बल्कि आत्मीय संबंधों से जुड़ा परिवार है। कहा कि समाधान को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करेंगे।
आश्वस्त किया कि सड़क, पेवर ब्लॉक, जल निकासी व अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर अगले छह माह के भीतर पूरा कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में जानकी सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, उपाध्यक्ष नीतेश सोनी, सचिव प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अक्षय वसंत, संरक्षक शशि सेठी, संजय अग्रवाल, सुशील पुगलिया, मुकेश जैन, विनीत जैन, सुबोध जैन, रीता सेठी, आशा बजाज आदि लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन संजय अग्रवाल ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


