सतगावां: छठ घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
सतगावां, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के कटहरा घाट, समलडीह, सिवपुर घाट, माधोपुर, नरायडीह, मरचोई, टेहरो, मीरगंज, नावाडीह सहित दर्जनों छठ घाटों पर व्रत

सतगावां, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार को भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हुआ। प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर गूंजते छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रखंड क्षेत्र के कटहरा घाट, समलडीह, सिवपुर घाट, माधोपुर, नरायडीह, मरचोई, टेहरो, मीरगंज, नावाडीह सहित दर्जनों छठ घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल, नगाड़े और बाजे की धुन पर लोग नाचते-गाते घाटों तक पहुंचे और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
कई जगहों पर मुंडन संस्कार के कार्यक्रम भी हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुए। वहीं, सोमवार को बासोडीह बाजार में फलों की बिक्री अपने चरम पर रही। सुबह से ही खरीदारों की भीड़ बाजार में उमड़ी रही। हालांकि, हर साल की तुलना में इस बार फलों के दाम में बढ़ोतरी देखी गई। भीड़ के कारण बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति भी बनी रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




