मारवाड़ी युवा मंच कार्यकारिणी की बैठक में कई बातों पर चर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

झुमरी तिलैया में मारवाड़ी युवा मंच की बैठक हुई, जिसमें पिछले कार्यक्रमों की सफलता पर चर्चा की गई। अमृत धारा सेवा को जारी रखने का निर्णय लिया गया। 5 जून को पर्यावरण दिवस पर 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रतिभागियों का सम्मान समारोह 6 से 14 जून के बीच आयोजित किया जाएगा।

मारवाड़ी युवा मंच कार्यकारिणी की बैठक में कई बातों पर चर्चा

झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, झुमरीतिलैया शाखा की कार्यकारिणी की बैठक श्री अग्रसेन भवन में शनिवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने की। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय पिछले माह आयोजित मारवाड़ी प्रीमियर लीग, महाराणा प्रताप जयंती व अमृत धारा प्याऊ सेवा की सफलता पर चर्चा हुई। साथ हीं अमृत धारा निरंतर जून माह में जारी रखने का फैसला लिया गया। वहीं स्थाई अमृत धारा के तहत सभी अमृत धारा वाटर कुलर का निरीक्षण करने का भी निर्णय लिया गया।पांच जून पर्यावरण दिवस में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया।

वहीं 6 से 14 जून के बीच मारवाड़ी समाज के बच्चे 12वीं और 10वीं कक्षा की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक अर्जित करने वालों का प्रतिभा सम्मान समारोह, योग दिवस दिवस मनाने, 14जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाने समेत कई निर्णय लिया गया। बैठक में प्रांतीय भवन संयोजक राज पच्चीसिया,सचिव अतुल खेतान, कोषाध्यक्ष महावीर खेतान,उपाध्यक्ष शिवेश पच्चीसिया,प्रतीक संघई,कार्यकारिणी सदस्य विष्णु चौधरी अनुराग हिसारिया, प्रसम जैन, नमन जैन, गौरव चौधरी, और कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।