अस्थायी प्याऊ का उद्घाटन, राहगीरों बीच शर्बत बांटे गए

Apr 20, 2026 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच ने हनुमान मंदिर स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच नींबू शरबत और 71 किलो फल वितरित किए। इस कार्यक्रम में मंच के कई सदस्य उपस्थित थे, और एक अस्थाई अमृत धारा का उद्घाटन भी किया गया।

अस्थायी प्याऊ का उद्घाटन, राहगीरों बीच शर्बत बांटे गए

झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों द्वारा हनुमान मंदिर स्टेशन परिसर के सामने बस स्टैंड पर नींबू शरबत का वितरण यात्रियों और राहगीरों के बीच किया गया। नर सेवा-नारायण सेवा इस कार्य के अंतर्गत उक्त स्थान पर सभी ठेला,बस स्टॉफ, टोटो ड्राइवर के बीच 71 किलो फलो का वितरण किया गया। मौके पर मंच के सचिव अतुल खेतान, कोषाध्यक्ष महावीर खेतान, अजय शर्मा, अरविंद चौधरी, अनुराग हिसारिया, आकाश जैन, ऋषभ पहाड़िया, प्रतीक संघई, गौरव चौधरी मौजूद थे। अमृतधारा के अंतर्गत जल है तो जीवन है, के तहत एक अस्थाई अमृत धारा का उद्घाटन समंतो पेट्रोल पंप के के पास किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।