प्रेरणा शाखा की बैठक में नयी सामाजिक कार्ययोजना पर चर्चा
झुमरी तिलैया में मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा की बैठक हुई, जिसमें सामाजिक और सेवा कार्यों पर चर्चा की गई। फरवरी में गौशाला समिति के साथ बड़कुल्ला प्रोजेक्ट, सोलर लाइट का लोकार्पण और होली मिलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्था ने स्वास्थ्य शिविर और पर्यावरण संरक्षण के लिए गोबर से बरकुल्ला बनाने का निर्णय लिया।

झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा की एक बैठक झुमरी तिलैया में हुई, जिसमें आगामी महीनों में होने वाले सामाजिक और सेवा कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि फरवरी माह में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें गौशाला समिति के संयुक्त तत्वाधान में बड़कुल्ला प्रोजेक्ट, मुक्तिधाम में एक सोलर लाइट का लोकार्पण, होली मिलन, गौ सेवा से जुड़े आयोजन शामिल हैं। वहीं नए सत्र के लिए प्रेरणा शाखा के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर चर्चा की गई।संस्था ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। होली के अवसर पर गोबर से बने बरकुल्ला का निर्माण और वितरण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
संस्था की अध्यक्ष सारिका लड्डा व सहायक मंत्री श्रेया केड़िया ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच जनसेवा के लिए कृतसंकल्प है। मंच का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रगति चौधरी, सहसचिव प्रिया अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष नेहा बजाज, रश्मि गुटगुटिया, मीना हिसारिया, नेहा हिसारिया,प्रियंका अग्रवाल, नेहा जैन, स्नेहा चौधरी, वंदना अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


