Kodarma News: प्रेरणा शाखा ने सीआईएसएफ जवानों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन उत्सव

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

Kodarma News: मारवाड़ी युवा मंच झुमरीतिलैया ने गुरुवार को सीआईएसएफ कैंप में रक्षाबंधन मनाया। इस अवसर पर बहनों ने 50 अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी। यह आयोजन उन जवानों के साथ स्नेह और सम्मान का रिश्ता स्थापित करने के लिए था जो त्योहार अपने परिवार के साथ नहीं मना पाते।

Kodarma News: प्रेरणा शाखा ने सीआईएसएफ जवानों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन उत्सव

Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच झुमरीतिलैया प्रेरणा शाखा की ओर से गुरुवार को कोडरमा स्थित सीआईएसएफ कैंप पहुंचकर अधिकारियों व जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में सीआईएसएफ के हेड एसी दिवाकर कुमार करण की उपस्थित थे। इस अवसर पर शाखा की बहनों ने करीब 50 सीआईएसएफ अधिकारियों व जवानों की कलाई पर राखी बांधकर स्नेह, सम्मान और विश्वास का पवित्र रिश्ता कायम किया। शाखा की पदाधिकारियों ने बताया कि कई जवान रक्षाबंधन पर अपने घर जाकर बहनों के साथ पर्व नहीं मना पाते हैं। इसी भावना को समझते हुए शाखा की बहनें उनके बीच पहुंचीं और उन्हें यह एहसास कराया कि परिवार से दूर होने के बावजूद समाज और देश उनके साथ खड़ा है।

शाखा अध्यक्ष आकृति चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। देश की रक्षा में परिवार से दूर रहकर कर्तव्य निभाने वाले जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाना गर्व और सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में सचिव प्रिया अग्रवाल, उपाध्यक्ष स्नेहा चौधरी, सदस्य शालू चौधरी, श्रेया केडिया, सारिका लड्डा, कृति चौधरी, नेहा जैन सहित शाखा की अन्य सदस्य बहनें उपस्थित थीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़कोडरमाKodarma News: प्रेरणा शाखा ने सीआईएसएफ जवानों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन उत्सव