नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद मनोहर कुमार राम ने निकाला विजय जुलूस, समर्थकों में उत्साह

Mar 02, 2026 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

फोटो कोडरमा 01 विजय जुलूस में शामिल लोग। कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 21 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद मनोहर कुमार राम उर्फ

नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद मनोहर कुमार राम ने निकाला विजय जुलूस, समर्थकों में उत्साह

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि । नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 21 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद मनोहर कुमार राम उर्फ बाबू राम ने अपने समर्थकों के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला। जुलूस की शुरुआत केंद्रीय विद्यालय के समीप स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जहां पूजा-अर्चना के बाद समर्थकों के साथ पूरे वार्ड का भ्रमण किया गया। जुलूस विभिन्न गलियों और मोहल्लों से गुजरते हुए नीचे मोहल्ला पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान वार्डवासियों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से पार्षद का स्वागत किया। समर्थकों में उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की खुशी मनाई। पूरे मार्ग में “बाबू राम जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंजता रहा।

विजय जुलूस में जितेंद्र राम, महेश पंडित, रणजीत सिंह, मुन्ना राणा, महेश राणा, मनोज राम, धर्मेंद्र राम, पंकज पांडेय, पंचम पांडेय, महेंद्र शर्मा, सिजीत सिंह, रौशन सिंह, नितेश पाण्डेय, सोनू राम, लखन राम सहित काफी संख्या में समर्थक एवं वार्डवासी मौजूद थे। इस मौके पर नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद मनोहर कुमार राम उर्फ बाबू राम ने कहा कि वार्ड की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस पर वे खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जाएगा और वार्ड की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।