महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि हैं :अनिल
स्थानीय तिलैया बस्ती स्थित सामाजिक समरसता मंच के प्रांतीय सदस्य अनिल सिंह के कार्यालय सभागार में शनिवार को सामाजिक समरसता मंच कोडरमा के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर...

स्थानीय तिलैया बस्ती स्थित सामाजिक समरसता मंच के प्रांतीय सदस्य अनिल सिंह के कार्यालय सभागार में शनिवार को सामाजिक समरसता मंच कोडरमा के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रांतीय सदस्य अनिल सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि हैं, जिन्होंने विश्व प्रसिद्ध कालजयी रामायण की रचना की। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों, राष्ट्र मूल्यों एवं पारिवारिक मूल्यों की सीख देता है। कार्यक्रम को हजारीबाग विभाग संयोजक सुरेश प्रसाद, कोडरमा जिला प्रभारी अशोक दयाल, सह संयोजक मुकेश वर्णवाल, रितेश माधव, अशोक दयाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मुकेश कुमार, संजय बरनवाल, मुन्ना कुमार, ममता देवी, तेजस्विनी कुमारी, संजीवनी कुमारी और ज्योत्स्ना कुमारी आदि मौजूद थे।
