मां चंचालिनी धाम विकास समिति का पुनर्गठन, नूनमन सिंह बने अध्यक्ष
मरकच्चो में रविवार को मां चंचालिनी धाम विकास समिति की बैठक हुई, जिसमें समिति का पुनर्गठन किया गया। नूनमन सिंह को अध्यक्ष, शनिचर साव, नितीश सिंह, शंकर साव और रणजीत भारती को उपाध्यक्ष चुना गया। विकास कार्यों के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए और समिति के नए सदस्यों का चयन किया गया।

मरकच्चो, निज प्रतिनिधि प्रखंड के प्रसिद्ध मां चंचालिनी धाम परिसर में रविवार को मां चंचालिनी धाम विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रबुद्ध लोगों के साथ-साथ विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण भी शामिल हुए।बैठक के दौरान समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें नूनमन सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं शनिचर साव, नितीश सिंह, शंकर साव एवं रणजीत भारती को उपाध्यक्ष बनाया गया। अरुण राय को सचिव, रामदेव यादव को सह सचिव तथा गोपाल पांडेय को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।इसके अलावा अर्जुन साव को संयोजक तथा मुखिया वेदु साव को विशेष भूमिका दी गई। संरक्षक मंडल में मुखिया शोभा देवी, राजकुमार यादव, सुरेन्द्र बर्मा, भागीरथ सिंह, गोविन्द यादव, रामेश्वर मुर्मू, चुरामन साव और छोटेलाल पाण्डेय को शामिल किया गया।
मीडिया प्रभारी साकेत पाण्डेय, संगठन मंत्री सुरेन्द्र मेहता, रक्षपाल सिंह तथा अंकेक्षक कृष्णदेव यादव बनाए गए।बैठक में पूर्व समिति से विकास कार्यों के आय-व्यय का ब्यौरा भी लिया गया। साथ ही माँ चंचालिनी धाम के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता भागीरथ सिंह ने की, जबकि संचालन गोविन्द यादव ने किया।इस दौरान समिति के सदस्य के रूप में विनोद राय, संजय तिवारी, सुरेश मेहता, बालेस्वर यादव, देवकी राय, राजेन्द्र साव, मनोज सिंह, अर्जुन राय, रामेश्वर सोनार, कामेश्वर राय, अजय मेहता, सुरेश यादव, दिलीप गुप्ता, मुखलाल राय, हरिलाल सिंह, विनोद सिंह और सुखदेव राय का चयन किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


