लाभार्थियों तक योजनाएं पहुंचाएं सभी अफसर: डीसी

लाभार्थियों तक योजनाएं पहुंचाएं सभी अफसर: डीसी

संक्षेप:

शुक्रवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में लाइवलीहुड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न आजीविका योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य...

Oct 17, 2025 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में लाइवलीहुड टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उद्योग केंद्र, जेएसएलपीएस, एफपीओ, आरसेटी, जिला नियोजन विभाग तथा बैंकों से जुड़ी विभिन्न आजीविका योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत जिला उद्योग केंद्र के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा से हुई। उपायुक्त ने इन योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा बैंकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला कृषि पदाधिकारी, डीपीएम-जेएसएलपीएस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।