Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsLegal Awareness Camp in Domchanch Empowering Underprivileged with Rights and Government Schemes
समाज की कुरीतियों को समाप्त करने के लिए कानून की जानकारी जरूरी: पीडीजे

समाज की कुरीतियों को समाप्त करने के लिए कानून की जानकारी जरूरी: पीडीजे

संक्षेप:

डोमचांच में जिला विधिक सेवा प्राधिकार और जिला प्रशासन के सहयोग से विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रामाकांत तिवारी ने कहा कि विधिक जागरूकता से शोषित वर्ग अपने अधिकारों को समझ सकते हैं। शिविर में कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभुकों को सहायता प्रदान की गई।

Jan 19, 2026 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

डोमचांच, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा एवं जिला प्रशासन, कोडरमा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डोमचांच प्रखंड परिसर में विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा रामाकांत तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, पुलिस उपाधीक्षक रतिभान सिंह तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी भोला पांडे शामिल थे। मुख्य अतिथि प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश रामाकांत तिवारी ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए विधिक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जागरूकता के माध्यम से ही शोषित और वंचित वर्ग अपने अधिकारों को समझकर उन्हें प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रह सकता। विधिक सेवा शिविरों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक कानून की जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के नारे “एक मुट्ठी आसमान पर हक हमारा भी है” को न्याय की भावना का प्रतीक बताया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब, वंचित, शोषित, पिछड़े एवं जरूरतमंद वर्ग को उनके कानूनी अधिकारों तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में आज भी कई लोग योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं, इसलिए ऐसे शिविरों के माध्यम से जागरूकता फैलाना जरूरी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, बिरसा किसान क्रेडिट कार्ड, मनरेगा, ग्रीन राशन कार्ड, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना तथा आयुष्मान भारत योजना सहित कई योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रंजीत कुमार सिंह ने किया।