होली फैमिली अस्पताल में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन

Dec 03, 2025 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा में विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण और जिवोदया होली फैमिली के सहयोग से एक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने दिव्यांगों के प्रति भेदभाव न करने पर जोर दिया। शिविर में सैकड़ों लोग और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

होली फैमिली अस्पताल में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोडरमा एवं जिवोदया होली फैमिली, कोडरमा के संयुक्त सहयोग से विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर होली फैमिली अस्पताल परिसर में बुधवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोडरमा के सचिव गौतम कुमार थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। शिविर में जीवोदया की सिस्टर रोनिटा ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए हर व्यक्ति को प्रयासरत रहना चाहिए।

इस अवसर पर न्यायालयकर्मी संतोष कुमार सिंह, सिस्टर रोनिटा, सिस्टर माला, सिस्टर ज्योति, अन्ना मैरी हांसदा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।