विधिक जागरुकता शिविर में कानून की दी गई जानकारी
कोडरमा के बालिका उच्च विद्यालय में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने IT एक्ट और विधिक सेवा के विषय में जानकारी दी। प्रधान न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं। प्रिंसिपल ओमप्रकाश सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधिक जागरुकता शिविर के तहत परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता नवल किशोर, अरुण कुमार ओझा ने विचार रखे। कहा कि कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा, रमाकांत मिश्रा सर के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। अधिवक्ता अश्विनी शरण ने आईटी एक्ट से संबंधित विस्तृत रूप से जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रिंसिपल ओमप्रकाश सिन्हा ने किया। मौके पर पीएलबी रविंद्र कुमार एवं सैकड़ो की संख्या में विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


