कोडरमा मंडल कारा में बंदियों को दी गई कानून की जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

कोडरमा के मंडल कारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में लोक अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने गरीबों की मदद का आश्वासन दिया। शिविर में स्वास्थ्य जांच भी की गई, जिसमें डॉक्टर अभिषेक कुमार ने सभी बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

कोडरमा मंडल कारा में बंदियों को दी गई कानून की जानकारी

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में मंडल कारा कोडरमा में लोक अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार उपस्थित थे। डालसा सचिव गौतम कुमार ने कहा कि गरीबों असहायों की मदद के लिए डालसा हमेशा तत्पर है। कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप यहां से निकलने के उपरांत अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे गलती नहीं करने का प्रण लें।

कहा कि निर्धन एवं असहाय बंदियों की मदद के लिए डीएलएसए के अधिवक्ता कार्य कर रहे हैं। शिविर में बंदियों को उनके केस से संबंधित जानकारी डीएलएसए दी गई। मौके पर डालसा के अधिवक्ता, राजेंद्र मंडल, अरुण कुमार ओझा, अश्विनी शरण ललन चौधरी आदि उपस्थित थे।स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजनजेल अदालत के अलावा मौके पर स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में सभी बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मौके पर प्रेम कुमार, पंकज कुमार के अलावे अन्य कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।