मुलाकात से न्याय तक हेल्प डेस्क का उद्घाटन
कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में शनिवार को

कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वाधान में मंडल कारा कोडरमा परिसर में मुलाकात से न्याय तक लीगल एड हेल्प डेस्क का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर बंदियों से मिलने आए उनके परिजनों से पूछताछ कर उन्हें कई प्रकार के कानूनी जानकारी भी प्रदान की गई । मौके पर एलईडीसीएस के अधिवक्ता किरण कुमारी, अधिवक्ता राजेंद्र मंडल, अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा, अधिवक्ता ललन चौधरी, अधिवक्ता अश्विनी शरण, प्रभारी जेलर प्रेम कुमार आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


