Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsLand Dispute Erupts into Chaos as Youth Wields Pistol in Tilaiya
जमीन विवाद में पिस्टल लहरा कर धमकी देनेवाला युवक गिरफ्तार

जमीन विवाद में पिस्टल लहरा कर धमकी देनेवाला युवक गिरफ्तार

संक्षेप:

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को जमीन विवाद को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। रांची-पटना रोड स्थित एनएच-20 पर बाइक के शो

Dec 08, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को जमीन विवाद को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। रांची-पटना रोड स्थित एनएच-20 पर बाइक के शोरूम के पीछे खुलेआम एक युवक द्वारा पिस्टल लहराए जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी गोपाल पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, चंदवारा थाना क्षेत्र के आरागारो निवासी राजेश यादव ने हाल ही में विवादित जमीन गोपाल पासवान के रिश्तेदारों से खरीदी थी। रविवार को राजेश यादव द्वारा प्लॉट पर मकान निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गोपाल पासवान वहां पहुंचा और निर्माण रोकने की बात कहने लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राजेश द्वारा इनकार करने पर मामला तकरार में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस बढ़ने पर गोपाल पासवान ने जेब से पिस्टल निकालकर राजेश को गोली मारने की धमकी दी। पिस्टल देखते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस सक्रिय हो गई और पैंथर जवानों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जवानों ने मौके पर ही आरोपी को पिस्टल लहराते हुए देखा और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसके हाथ से पिस्टल छीन ली। पुलिस आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। पुलिस यह भी सत्यापित कर रही है कि बरामद पिस्टल असली है या नकली। इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।