पूर्व डीआईजी ने राजीव रंजन ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

कोडरमा में कौणिडनिया फाउंडेशन ने रविवार को गरीब और असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण किया। पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने बिरहोर बस्ती में कंबल बांटे। इस कार्य में कौणिडनिया पब्लिक स्कूल के शिक्षकेत्तर कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है।

पूर्व डीआईजी ने राजीव रंजन ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

कोडरमा। गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कौणिडनिया फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को कंबल वितरण किया गया। इसमें कौणिडनिया पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष सह पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने बिरहोर बस्ती में गरीबों के बीच कंबल वितरित किए। इसमें कौणिडनिया पब्लिक स्कूल के शिक्षकेत्तर कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। फाउंडेशन के सदस्य विक्रांत सिंह भी इसमें मौजूद रहे। राजीव रंजन सिंह ने कहा कि कौणिडनिया फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।