ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमापतंग महोत्सव के रंग में रंगा दिखा तिलैया डैम

पतंग महोत्सव के रंग में रंगा दिखा तिलैया डैम

जिला प्रशासन द्वारा मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को चंदवारा प्रखंड के झील रेस्टोरेंट के पीछे पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की गई थी। इसमें जिले के...

पतंग महोत्सव के रंग में रंगा दिखा तिलैया डैम
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाSun, 14 Jan 2018 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला प्रशासन द्वारा मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को चंदवारा प्रखंड के झील रेस्टोरेंट के पीछे पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की गई थी। इसमें जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी अपने परिवार के साथ और स्कूली बच्चे भी उत्साह के साथ शामिल हुए। पूर्वाह्न 10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में देर शाम तक पतंगबाजी का लुत्फ उठाते नजर आए।

महोत्सव में बरही विधायक मनोज कुमार यादव, डीसी संजीव कुमार बेसरा, एसी प्रवीण कुमार गगराई, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता समेत कई अधिकारी,जनप्रतिनिधियों ने पतंग उड़ाए। महोत्सव में जिला सत्र एवं प्रधान न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सीजेएम विशाल श्रीवास्तव, एसीजेएम अजय श्रीवास्तव, एडीजे वन रमाशंकर सिंह, डीडीसी आदित्य कु. आनंद, एलआरडीसी लेयाकत अली,बीडीओ मिथिलेश कु.चौधरी, पल्लवी सिन्हा, सीओ मो. मोजाहिद अंसारी, अशोक राम, जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपंकर शीट, जिप सदस्य महादेव राम,प्रमुख लीलावती देवी, सत्यनारायण यादव, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, मुखिया महेंद्र यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी, उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा समेत काफी संख्या में लोगों की भागीदारी रही।

पतंग महोत्सव कार्यक्रम में शहर के व्यवसायी बीरु फर्निचर और स्टीलको के द्वारा इस महोत्सव में शामिल बच्चों के बीच टॉफी, केक, विस्किट का वितरण किया गया।

कानपुर और झुमरी तिलैया शहर के पतंग उड़े आकाश में

जिला प्रशासन द्वारा जहां कानपुर से पतंग मंगाए गए थे, तो स्थानीय लोग भी झुमरी तिलैया शहर से पतंग, लटाई के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। बच्चों के साथ-साथ महिलाओं ने भी पतंग उड़ाने का लुत्फ उठाया। डीसी श्री बेसरा की पत्नी समेत अन्य महिलाओं ने पतंग के साथ नृत्य पेश कर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। प्रशासन द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ जादूगर शो भी महोत्सव में शामिल लोगों को काफी मनोरंजन किया। कई अधिकारियों समेत अन्य लोगों ने डबल डेकर वोट और मोटर वोट का आनंद भी लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें