ऑपरेशन ‘विश्वास’ के तहत पुलिस ने 101 खोये मोबाइल किए बरामद, मालिकों को लौटाया

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

कोडरमा पुलिस ने 'विश्वास' अभियान के तहत 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। सभी फोन उनके वैध मालिकों को वापस सौंप दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने पर तुरंत सूचना दें।

ऑपरेशन ‘विश्वास’ के तहत पुलिस ने 101 खोये मोबाइल किए बरामद, मालिकों को लौटाया

कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘विश्वास’ के तहत आम नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। इस अभियान के तहत कुल 101 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान में बरामद सभी मोबाइल फोन का सत्यापन करने के बाद उनके वैध मालिकों को पुलिस अधीक्षक के हाथों वापस सौंपा गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने कोडरमा पुलिस के प्रति आभार जताया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें और पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि कोडरमा पुलिस आम लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।