लगातार गश्त और अपराध नियंत्रण के लिए विभिन्न थानों को मिली 21 बाइक
कोडरमा पुलिस को बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए 21 नई मोटरसाइकिलें मिली हैं। उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने इन बाइकों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया। नई बाइकों से गश्ती व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में सुधार होगा।

कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से कोडरमा पुलिस को 21 नई मोटरसाइकिलें आवंटित की गई हैं। उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को इन बाइकों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इन आधुनिक मोटरसाइकिलों में पुलिस स्टिकर, सायरन तथा पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नई बाइकों के माध्यम से संकीर्ण और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच आसान होगी।
साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन वाहनों का उपयोग नियमित गश्ती, रात्रि गश्ती, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, त्योहारों एवं विशेष अभियानों के दौरान किया जाएगा, जिससे आम जनता को अधिक तेज और बेहतर पुलिस सेवा मिल सकेगी। कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


