ताइक्वांडो में कोडरमा का शानदार प्रदर्शन
झुमरी तिलैया में आयोजित तृतीय भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कोडरमा जिले के 30 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रक्षित राज, अमोली मोदी, संगम राज, राजेश कुमार, रचिता राज,...

झुमरी तिलैया । झारखंड ताइक्वांडो संघ व ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में रांची में आयोजित तीन दिवसीय तृतीय भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कोडरमा जिला से शामिल 30 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें सब जूनियर में रक्षित राज अंडर-24 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, अमोली मोदी अंडर-16 किलोग्राम स्वर्ण प्राप्त किया। वहीं केडेट ग्रुप में संगम राज अंडर-45 किलोग्राम, राजेश कुमार अंडर-37 में स्वर्ण व रचिता राज अंडर- 44 में रजत पदक प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप में अभय कुमार अंडर- 58 में स्वर्ण पदक, श्रुति कुमारी अंडर-41 में रजत व सिद्धार्थ कुमार - अंडर 53 किलोग्राम में कांस्य पदक प्राप्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।