लोहाडंडा निवासी केदार यादव की मौत मामले की सही से हो जांच: विधायक

Apr 06, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

कोडरमा के विधायक अमित यादव ने जिले में बढ़ती कानून-व्यवस्था की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने जयनगर थाना क्षेत्र में केदार यादव की संदिग्ध मौत के मामले में एसपी अनुदीप सिंह से मुलाकात की और मामले की गहन जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

लोहाडंडा निवासी केदार यादव की मौत मामले की सही से हो जांच: विधायक

कोडरमा। बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने राज्य की विधि-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में हालात लगातार बद से बदत्तर होते जा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को जयनगर थाना क्षेत्र के लोहाडंडा निवासी केदार यादव की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले को गंभीर बताते हुए कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विधायक ने मामले की गहन जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं आम लोगों में भय का माहौल पैदा करती हैं, जिसे रोकने के लिए प्रशासन को तत्परता से कदम उठाने चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।