क्षत्रिय महासंघ कोडरमा प्रक्षेत्र के अध्यक्ष अभिषेक सिंह व सचिव विनोद सिंह चुने गए
कोडरमा में उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ की बैठक हुई, जिसमें अभिषेक कुमार सिंह को प्रक्षेत्र अध्यक्ष और विनोद सिंह को सचिव चुना गया। महासचिव रामलखन सिंह ने दोनों को बधाई दी और कहा कि वे सामाजिक...

कोडरमा, संवाददाता। उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ अंतर्गत कोडरमा प्रक्षेत्र की बैठक रविवार को क्षत्रिय भवन कोडरमा में हुई। इसमें महासंघ से बतौर नियुक्त पर्यवेक्षक दिनेश कुमार सिंह सचिव पथलडीहा और राज नारायण सिंह प्रमुख जयनगर उपस्थित थे। बैठक में प्रक्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह उर्फ बम्बल को चयन किया गया। इसका प्रस्तावक महेश कुमार सिंह और उनका समर्थन विनय कुमार सिंह ने किया। जबकि सचिव विनोद सिंह चयन किया गया, जिसका प्रस्तावक प्रो राजेश कुमार सिंह और समर्थन रणजीत कुमार सिंह ने किया। बैठक में उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के महासचिव रामलखन सिंह ने दोनों पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में प्रक्षेत्र में उत्पन्न सामाजिक समस्याओं को दूर करने के साथ प्रक्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। अध्यक्षता कोडरमा प्रक्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने की। मौके पर वीरेंद्र कुमार सिंह, विश्वनाथ सिंह, मिथिलेश सिंह, राजेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, दयानंद सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश सिंह,आनंद सिंह, राकेश सिंह, पंकज सिंह, दुष्यंत सिंह, राजा बाबू, परमानंद सिंह, सुभाष सिंह, बीरबल सिंह, दीप नारायण सिंह, चीकू सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।