दो साल में 4697 अबुआ आवास बने, 1128 लाभुकों को ही भुगतान
कोडरमा जिले में विभिन्न विभागों में कई योजनाएं फंड के अभाव में लंबित हैं। अबुआ आवास योजना पर भी फंड का ग्रहण लगा हुआ है। 2023-24 और 2024-25 में 7553 योजनाएं ली गई थीं, जिनमें से 4697 पूर्ण हुई हैं। 3569 लाभुकों को अंतिम भुगतान अभी तक नहीं मिला है।

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में विभिन्न विभागों में कई योजनाएं फंड के अभाव में लंबित हैं। सरकार की महत्वपूर्ण अबुआ आवास योजना पर भी फंड का ग्रहण लगा हुआ है। वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में जिले में अबुआ आवास की 7553 योजनाएं ली गई थी। इसमें 4697 योजनाएं पूर्ण कर ली गई है। अभी तक महज 1128 लाभुकों को हीं चौथी किस्त के तहत अंतिम भुगतान किया गया है। अभी भी आवास पूर्ण किये 3569 लाभुकों को अंतिम भुगतान नहीं हो पा रहा है। 2023-24 में जिले में 3450 लाभुकों ने आवास का निर्माण पूरा किया था। जबकि 2024-25 में 1247 लाभुकों ने आवास का निर्माण पूर्ण किया था।
जिसमें 2024-25 में चार और 2023-24 में 1124 लाभुकों को हीं अंतिम भुगतान हो पाया है।इस वर्ष करीब पांच करोड़ की राशि आवास योजना के भुगतान के लिए आवंटन प्राप्त हुआ था2023-24 में 4591 योजनाएं ली गई थी जिसमें से 3450 योजनाएं पूर्ण हुई थी। जबकि 2024-25 में 3239 योजनाओं की स्वीकृति दी गई थी जिसमें 1247 योजनाएं पूर्ण हुई है। इस योजना में लाभुकों को दो लाख का भुगतान चार किस्त 30 हजार 50 हजार एक लाख और अंतिम किस्त में 20 हजार का भुगतान किया जाता है। जिले में ग्रामीण आवास योजना के जिला कॉडिनेटर सोनी कुमार ने बताया कि करीब नौ करोड़ रूपये का भुगतान आवास योजना के लिए किया जाना है। आवंटन मिलते हीं लाभुकों को भुगतान किया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


