पेज का फ्लायर या लीड: कोडरमा में अब 972 रुपये में गैस सिलेंडर, 21 दिन बाद ही बुकिंग संभव
पहले 912 रुपये में मिलता था घरेलू गैस सिलेंडर, 15 दिन बाद ले सकते थे दूसरी डिलीवरी या स्थित रामपाल गैस एजेंसी के मैनेजर राजकुमार उर्फ राजू आजमानी बतात

कोडरमा, वरीय संवाददाता । कोडरमा के लोगों को अब घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए 972 रुपये खर्च करने होंगे। पहले इसकी कीमत 912 रुपये थी। इसके दाम में 60 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। वहीं, अब दूसरा सिलेंडर लेने के लिए आपको कम से कम 21 दिन का इंतजार करना होगा। दूसरी ओर, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जो 19 किलो का होता है उसके दाम में भी 115 रुपए का इजाफा हुआ है। अब इसके लिए 2041 रुपये चुकाने होंगे। झुमरीतिलैया स्थित रामपाल गैस एजेंसी के मैनेजर राजकुमार उर्फ राजू आजमानी बताते हैं कि दाम में इजाफा का फैसला सरकार की ओर से लिया गया है।
मालूम हो कि गैस के दाम बढ़ने की जानकारी कई लोगों को नहीं थी। ऐसे में विगत दो दिनों से कई उपभोक्ता वेंडरों से बकझक कर रहे थे। लोगों का कहना है कि दो दिन पहले तक दाम कुछ और था अब इतना कैसे हो गया।बड़ा परिवार की बढ़ी परेशानी15 की जगह 21 दिनों के बाद दूसरा सिलेंडर लेने के नियम से बड़ा परिवार वालों को परेशानी बढ़ गई है। कोडरमा में ऐसे कई परिवार हैं, जिनके घरों में एक सिलेंडर 15 दिनों से अधिक नहीं चलता है। ऐसे में बुकिंग और डिलीवरी की समय सीमा बढ़ाकर 21 दिन करने से लोगों की परेशानी बढ़नी लाजिमी है। अब एक कनेक्शनधारी सालभर में 15 सिलेंडर ही ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


